दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कोरोना की स्थिति पर की प्रेस वार्ता,बोले- घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है,और इसके वेरिएंट ओमीक्रॉन ने भी दहशत का माहौल पैदा किया है। इसी कड़ी में राष्ट्रिय राजधनाऐ दिल्ली की स्थिति दिन पर दिन बड़तार हालत की ओर बढ़ती जा रही है। आज दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जहाँ उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तीन दिन में तीन गुना केस सामने आए हैं। दिल्ली में अभी 6306 सक्रिय केस आए है। 
आज आयोजित इस प्रेस कॉनफेरेन्स में सीएम केजरीवाल ने जनता को पैनिक ना होने की दिदायत दी। आज रविवार को 3100 नए मामले सामने आने की उम्मीद है। 

बीते दिन नए साल पर शनिवार को केवल 246 अस्पतालों के बेड खाली नहीं थे। सभी मामले हल्के और बिना लक्षण वाले हैं। सीएम ने ये भी कहा कि अभी तक अस्पतालों में केवल 82 ऑक्सीजन बेड भरे हुए हैं। दिल्ली सरकार ने 37,000 बेड की तैयारी की है। मैं आपको सिर्फ यह बताना चाहता हूं कि सभी नए मामले हल्के लक्षणों वाले और बिना लक्षण वाले हैं, इसलिए जनता कृपया घवराए न बल्कि समझदारी से सुरक्षित होकर रहे। 

आपको बतादें कि इसी सप्ताह सोमवार को संक्रमण दर आधा फीसदी पार होते ही दिल्ली सरकार ने ग्रैप नियम के तहत येलो अलर्ट जारी किया था। इसके तहत ही नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई और डीटीसी-मेट्रो में 50 फीसदी क्षमता कर दी गई, लेकिन इसके बाद हर दिन संक्रमण दर तेज गति से आगे बढ़ती चली गई और शनिवार को यह 3.64 फीसदी तक पार गई।

सरकार बदलेगी निर्देश-दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ये भी कहा है कि अभी फिलहाल जो निर्देश जारी किए है वोही लागू है लेकिन आगामी समय में  राजधानी में कोविड संबंधी नए प्रतिबंध लगाने से पहले स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद ही आगे के फैसले लागू किए जाएंगे।  कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने वाले रोगियों की संख्या फिलहाल कम है। ऐसे में सिर्फ संक्रमण दर के आधार पर ही फैसला नहीं लिया जा सकता। बीते बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने यह निर्णय लिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *