राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन में उत्तराखंड सीएम का दिखा अनोखा अंदाज़,खिलाड़ियों संग लगाई दौड़

देहरादून  ;आज पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया जिस मौके पर देहरादून में खेल विभाग और उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ की ओर से नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रास कंट्री रन को आयोजित किया था का आयोजन किया गया। जिसको और रोमांचक बनाया गया। सबसे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आनंद तब आया जब खुद  खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए सीएम धामी ने भी कुछ दूर तक दाऊद लगाईं। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 
प्रदेश मुख्यमंत्री ने आज इस मौके पर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद किया और खेल दिबस की राज्य को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस प्रकार की नई खेल नीति लाएगी जिसमें खिलाड़ियों को तैयारी के लिए संसाधनों की कमी न रहे। राज्य सरकार की कोशिश है कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। अभावों के कारण खेल प्रतिभा दबी न रहे। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के पूरे अवसर मिलें। जीवन के हर क्षेत्र में स्पोर्ट्समैनशिप होनी चाहिए। जीवन में भी खेल की तरह कभी आगे बढ़ते हैं कभी पीछे हटते हैं। जीवन में बहुत से अभावों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर हम ठान लें और संकल्प लेकर प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलती है। मेहनत करने से मंजिल मिलती है। आज राष्ट्री खेल दिवस के इस अनोखे आयोजन मेंकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, खेल विभाग के अधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद थे। 

इतना ही नहीं राज्य में आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर भारतीय हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया समेत कई अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से वार्षिक खेल पुरस्कार वितरित किए गए।  सचिव महिम वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। वहीं, खेल विभाग की ओर भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *