उत्तराखंड सीएम ने सत्र से फ्री होकर आज आपदाग्रस्त इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

देहरादून:आज उत्तराखंड मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मानसून की भीषण बारिश में गढ़वाल मंडल के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। जहाँ  सीएम ने देवप्रयाग, तोताघाटी, तीनधारा, कौड़ियाला, ऋषिकेश, रानीपोखरी, नरेन्द्रनगर, फकोट और चंबा क्षेत्र की स्थिति का निरिक्षण किया।और पूरी स्थिति जा जायज़ा लिया है। उनके साथ मुख्य सचिव एसएस संधू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी थे। 

विधानसभा के मानसून सत्र से निजात पाकर  उत्तराखंड प्रदेश सरकार के मंत्री आज आपदाग्रस्त इलाकों की तरफ पहुंचे। और हवाई सर्वेक्षण किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले दिनों प्रवास के दौरान सभी मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों को प्रवास करने के निर्देश दिए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार, आगामी  सोमवार से सभी के प्रवास शुरू हो जाएंगे। पार्टी प्रवास के कार्यक्रम तैयार कर दिए हैं। रविवार को इसे जारी कर दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *