पुरुषों की ऊंची कूद में निशाद कुमार ने भारत को दिलाया रजत पदक

 टोक्यो :महिला टेबल टेनिस क्लास 4 फाइनल घमासान में आज भारत की भाविना पटेल को हार मिली है। उन्हें चीन की खिलाड़ी झोउ यिंग सीधे सेटों में 3-0 से मात दी है। झोउ यिंग ने पैरालंपिक में तीसरी बार गोल्ड मेडल जीता है। इस हार के बाद भाविना पटेल को रजत पदक से काम चलाना पड़ा है। भाविना ने आज के सेमीफाइनल में झांग मियाओ को हराकर फाइनल तक का सफर तय किया था। भाविना पटेल देश की पहली टेबल टेनिस खिलाड़ी थी जो पैरालंपिक्स में फाइनल तक पहुंचीं। वहीं, पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में निशाद कुमार ने रजत पदक जीतकर भारत की झोली में दूसरा मेडल डाला। पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ-52 स्पर्धा में विनोद कुमार का मुकाबला जारी है।झोउ यिंग पैरालंपिक्स खेलों में तीसरी बार गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहीं। इससे पहले उन्होंने 2008 और 2012 पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *