उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। मंत्री गणेश जोशी ने उनसे देहरादून-किमाड़ी मोटर मार्ग चौड़ीकरण व सुधारीकरण का अनुरोध किया है, और आगामी समय में मसूरी के लिए स्वीकृत लगभग तीन किलोमीटर लंबी टनल का शिलान्यास करने के लिए भी आमंत्रित किया है। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने टनल का शिलान्यास करने के लिए शीघ्र उत्तराखंड आने का आश्वासन दिया है।
खबर ये भी है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को बताया है कि किमाड़ी मोटर मार्ग को देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग होता है लेकिन इस रास्ते की हालत खस्ताहाल बेहद बेकार है। यह मार्ग यात्रा रूट के तौर पर प्रयोग होता है।

