उत्तराखंड राजधानी देहरादून में एक होटल में आयकर विभाग का छापा डाला गया। जिसके लिए दिल्ली और स्थानीय अधिकारियों की टीम उक्त होटल में है।
पैसिफिक ग्रुप से जुड़ी संपत्तियों पर जांच और कार्रवाई-
खबरें ये हैं कि उक्त होटल पैसिफिक मॉल के पास है। जहां पैसिफिक ग्रुप से जुड़ी संपत्तियों पर जांच और कार्रवाई हो रही है। आयकर विभाग की एक टीम पैसिफिक गोल्फ इस्टेट में भी मौजूद है। वहीं स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा के लिए तैनात है। बीते दो घंटे से आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है।
देहरादून में पैसिफिक ग्रुप से सम्बद्ध प्रॉपर्टी पर हुई कार्रवाई,होटल में छापा

