उत्तराखंड में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए कांग्रेस ने दी बधाई

देहरादून : बीते दिन सोमवार को उत्तराखंड राज्य में मतदान संपन्न हुआ जिसके बाद उत्तराखंड की जनता ने जिस शालीनता से चुनाव संपन्न कराया, उसके लिए धन्यवाद किया गया है यह शुक्रिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से किया गया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, स्थानीय शासन-प्रशासन और मतदान में लगे अधिकारी-कर्मचारियों का आभार प्रकट किया है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यह भी दावा किया है कि प्रदेशभर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्राप्त मतदान के रुझानों से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी को चुनाव में भारी बहुमत हासिल होगा। जिससे प्रदेश में समावेशी सतत विकास के संकल्प को आगे बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *