माह के आखिरी दिनों में बाजार मिला जुला असर दिखा रहा है। जहाँ एक तरफ सेंसेक्स 55,988 अंक पर है तो दूसरी तरफ और निफ्टी 16,561 पर खुला है। कारोबार के चलते उतार चढ़ाव की स्थिति बनीं हैं। अंत में सेंसेक्स 5 अंक चढ़कर 55,949 पर और निफ्टी 2 अंक चढ़कर 16,637 पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर्स बाइक हैं वहीँ,16 शेयर्स में बिकवाली हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1.29% की तेजी रही। वहीं भारतीय एयरटेल का शेयर टॉप लूजर रहा। भारती एयरटेल के शेयर 4.18% गिरकर 586.85 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान मेटल शेयर्स में गिरावट देखने को मिली। NSE पर मेटल इंडेक्स 1.27% टूटा। इंडेक्स में NMDC के शेयर में 4.74% की और नेशनल एल्यूमिनियम के शेयर में 3.20% का उतार देखने को मिला है. BSE पर 3,322 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,738 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,447 शेयर्स लाल निशान पर समाप्त हुए हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 242.04 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

