नई दिल्ली : केंद्र भी भाजपा की सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले गिफ्ट देने जा रही है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है। वहीं उनकी बेसिक सैलरी दोगुनी हो जाएगी। जनवरी के महंगाई भत्ते में केंद्र सरकार 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी का ऐलान कर सकती है। इससे 1.08 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को फ़ायदा मिलेगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भी बंपर बढ़ोत्तरी हो सकती ह। बता दें कि AICPI इंडेक्स नवंबर के आंकड़े आ चुके हैं. इंडेक्स 125.7 पर पहुंच गया है। इसका सीधा सीधा मतलब यह है कि जनवरी 2022 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में कम से कम 3 फीसदी की वृद्धि जाएगी। अभी उन्हें 31 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा।
केंद्र सरकार 7th पे कमीशन फिटमेंट फैक्टर कर्मचारियों की तीन साल पुरानी मांग पर भी विचार कर सकती है। अगर डीए बढ़ाने और फिटमेंट फैक्टर पर फैसला हो गया, तो सैलरी में निश्चित ही बड़ी वृद्धि होगी। फ़िलहाल फिटमेंट फैक्टर 2.57 फिक्स है। केंद्रीय कर्मचारी इसे बढ़ाकर 3.68 करने की मांग कर रहे हैं।केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 3 फीसदी की वृद्धि की गई है। इसकी वजह से लेवल 1 के केंद्रीय कर्मचारी के महंगाई भत्ते में 540 रुपये प्रति महीने की वृद्धि हो जायेगी। और उनका टीए भी बढ़ जाएगा

