उत्तराखंड सरकार देगी रोडवेज कर्मचारियों को वीआरएस का लाभ

 देहरादून : उत्तराखंड सरकार अब प्रदेश के लिए रोडवेज कर्मचारियों को परिवहन निगम स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना लेकर आएगा। यहाँ निगम द्वारा करीब 600 बसों को सीएनजी में तब्दील भी किया जाएगा। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि  रखते हुए अब बसों में सीसीटीवी, जीपीएस डिवाइस भी लगाई जाएंगी। बीते दिन बुधवार को परिवहन निगम की 29वीं बोर्ड बैठक में ये सभी ज़रूरी फैसलों पर मोहर लगी है। आपको बतादें की 25 अगस्त बुधवार को परिवहन निगम की बोर्ड बैठक हुई जहाँ अध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ,निगम के एमडी नीरज खैरवाल सहित सभी निदेशक शामिल हुए। बोर्ड ने तय किया कि सभी निगम कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए विशेष शिविर लगाकर कोविड-19 वैक्सीनेशन कराई जाएगी।


सूत्रों की मानें तो इस पर बैठक में सैद्धांतिक सहमति हुई है और आवश्यक धनराशि की शासन से मांग करने की बात भी हुई है।  निगम की बोर्ड बैठक में इच्छुक कर्मचारियों को वीआरएस देने के संबंध में सैद्धांतिक सहमति बनी।  वीआरएस के लिए आवश्यक धनराशि की मांग का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *