काबुल एयरपोर्ट पर हो सकता है आतंकी हमला : अमेरिका

अमेरिका अफनिस्तान में फसे अपने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तत्काल वहां से निकलने को लेकर बयान जारी कर रहा है। जिसके चलते अफगानिस्‍तान एयरपोर्ट के बाहर मौजूद अपने नागरिकों को तुरंत वहां से कहीं सुरक्षित स्‍थान पर लाए जाने की बात कह रहा है,क्यूंकि अमेरिका को यह बेहद डर है कि एयरपोर्ट के बाहर खड़े अमेरिकियों पर आतंकी  हमला कभी भी किया जा सकता है। इसलिए ही अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्‍तान में मौजूद अपने नागरिकों को चेताया है कि काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा हे कि जो भी एयरपोर्ट के एबे गेट, पूर्वी गेट और उत्‍तरी गेट पर मौजूद हैं वो तुरंत वहां से इधर उधर  हो जाएं। आपको बता दें कि अमेरिका ने इस बात की आशंका पहले भी जाहिर की थी कि आतंकी एयरपोर्ट पर हमला होगा।

जैसा की सभी जानतें है कि काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा पूरी तरह से अमेरिकी फौज ने अपने हाथों संभाली हुई है। 15 अगस्‍त को जब तालिबान ने काबुल पर कब्‍जा किया था उसके बाद एयरपोर्ट पर देश छोड़ने वालों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी। इसकी वजह से वहां पर आने वाले रेस्‍क्‍यू विमानों को उतरने और उड़ने में परेशानी का सामना तक करना पड़ा था।लेकिन आपको  बतादे कि एयरपोर्ट पर सिर्फ अमेरिकी नागरिक ही नहीं बल्कि अन्य देशों के लोग भी फसे हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *