हरिद्वार के कनखल निवासी एक कारोबारी को जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी ने 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है और उसे फोन पर धमकी दी। राठी ने व्हाट्सएप पर कॉल कर रकम न मिलने पर रोशनाबाद में उसके प्लाट पर अपने पांच आदमियों से कब्जा कराने की भी साफ़ धमकी दी है।
ये पहली बार नहीं हुआ है जबकि राठी के गुर्गे कारोबारी और उसके भाई को हथियार दिखाकर पहले भी धमकी दे चुके हैं। इस मामलें में सिडकुल थाने में कुख्यात सुनील राठी और उसके पांच गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है।जेल से कुख्यात सुनील राठी को उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट किया गया और 2018 तक राठी बागपत जेल में बंद था।
हरिद्वार : जेल में बंद अपराधी ने कारोबारी से मांगी 50 लाख की रकम

