त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए आज हरिद्वार जिले में गांव में मतदान जोरो शोरो से किया जा रहा है। जहां पर वार्ड सदस्य के पद रिक्त थे और सभी ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को ही निकल गयीं थीं । हर ब्लॉक में कार्यालय परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम से पोलिंग पार्टियों को बैलेट पेपर, मतपेटियां समेत सभी सामान लेकर रवाना हुए थे।
चुनाव को लेकर रुड़की ब्लॉक समेत भगवानपुर, नारसन, खानपुर, लक्सर और बहादराबाद सहित सभी ब्लॉकों में परिसर में ही स्ट्रांग रूम तैयार किया गया है। शुक्रवार को यहीं से मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जानी थी। ऐसे में सुबह ही पोलिंग पार्टियां स्ट्रांग रूम में पहुंची।
एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी के साथ साथ मतदान कर्मचारी शामिल थे। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को एक-एक कर सामान दिया गया। इस सामान में बैलट पेपर, मत पेटियां, पेन, अमिट स्याही, मोमबत्ती, माचिस और निर्वाचन नियमावली आदि सामान शामिल था। सभी पोलिंग पार्टियां करीब दो बजे मतदान केंद्रों के लिए निकले।
कितने बजे तक कितना हुआ मतदान –सुबह 8:00 बजे मतदान हल्का था जिसके बाद 10 बजे मतदान थोड़ा तेज़ गति पर आया। रुड़की सहित सभी ब्लॉकों में वार्ड सदस्य पद के लिए सुबह 8:00 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी सुबह मौसम ठंडा होने के चलते बहुत कम संख्या में वोटर अपना मत देने के लिए मतदान केंद्रों पर आए। मौसम साफ होने के चलते 10:00 बजे जैसे जैसे धूप निकलती गई वोटरों की संख्या भी मतदान केंद्रों पर बढ़ती चली गई। इसके बाद करीब 11:00 बजे सबसे अधिक लोग मतदान को पहुंचे। एडीओ पंचायत मनीष कुमार के मुताबिक़ दोपहर 12:00 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर ओवरऑल 58% मतदान हुआ।

