हरिद्वार : गौरतलब है कि आज ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में शीतलहर का प्रकोप चरम पर है। और इसके हलके होने के बी कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग ने दोनों जिलों में अगले 48 घंटे के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में जबरदस्त ठंड पड़ने के साथ ही कोहरे के आसार है।ऐसे में शासन, जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि दोनों जिलों में रैन बसेरों की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ ही अधिक से अधिक अलाव जलाए जाएं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि लंबे समय तक ठंड में बाहर न रहे। ऊधमसिंहनगर के पंतनगर में जहां मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान गिरकर 11.5 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से आठ डिग्री कम था।
हरिद्वार के रुड़की में अधिकतम तापमान 12 डिग्री रहा। दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते इन शहरों में लोगों को जबरदस्त शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। पंतनगर में 5.2 और रुड़की में 7.5 डिग्री सेल्सियस है। चकराता में मंगलवार को अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम जीरो डिग्री पहुँच गया।
प्रदेश के दो जिलों में शीतलहर जारी,स्कूल बंद

