देहरादून : भारत-चीन सीमा पर स्थित दारमा, व्यास, चौदास लैंडस्केप के दारमा घाटी में हिम तेंदुआ और थरवा पहली बार कैमरे में आया है। दारमा घाटी के 8-10 हजार फुट की ऊंचाई वाले गांवों में हिम तेंदुए और अन्य वन्य जीव नजर आने से द माउंटेन राइड के टीम सदस्यों में आनंद हो गया है। धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में समय-समय पर दुर्लभ हिम तेंदुआ, रेड फॉक्स, हिमालयी थार, ब्लू शीप सहित अन्य की मौजूदगी होने की बात कही जाती थी लेकिन कोई प्रमाण नहीं था। द माउंटेन राइड के टीम लीडर जयेंद्र सिंह फिरमाल, दिनेश बनग्याल और सोमी सिंह की टीम दारमा घाटी के उच्च हिमालयी गांवों में पिछले छह सालों से हिम तेंदुआ और अन्य वन्य जीवों की खोजबीन में थे ,धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में समय-समय पर दुर्लभ हिम तेंदुआ, रेड फॉक्स, हिमालयी थार, ब्लू शीप सहित अन्य की उप स्थिति बताई थी। इन सभी के फोटोग्राफ और वीडियो भी लिए हैं।
कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुआ, खुशी की लहर

