तस्लीम अंसारी की रिपोर्ट
बैंक एटीएम Atm Theft उखाड़ने पहुंचे कार सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर डाली।
गनीमत रही कि पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस ने मौके से एक बदमाश को दबोच लिया।
उसके कब्जे से तमंचा और एटीएम काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस फरार बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई।
शनिवार को रुड़की की सिविल लाइंस कोतवाली में एसपी देहात एसके सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की।
उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे सोत बी चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा व दो कांस्टेबल गश्त पर थे। उन्हें एसडीएम चौक के समीप दो कारें खड़ी दिखी।
इस बीच उनकी नजर पास में ही बने एटीएम पर पड़ी, जहां से खटपट की आवाज आने पर उन्हें शंका हुई।
जब पुलिस एटीएम के पास पहुंची और इसका शटर उठाया तो अंदर तीन बदमाश एटीएम काटकर उखाड़ने का प्रयास कर रहे थे।
बदमाशों ने खुद को फंसता देख पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद वो वहां से भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों की कार का पीछा शुरू कर दिया।
इस बीच एक बदमाश को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया, जबकि अन्य बदमाश कार लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आसपास के इलाकों में बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई।
एसपी देहात ने बताया कि मौके से एटीएम काटने Atm Theft के उपकरण बरामद हुए हैं।
पकड़े गए आरोपी की पहचान तफीम निवासी शिकारपुर थाना ताउरू जिला हरियाणा के रूप में हुई है।
ये हुआ बरामद
पुलिस ने एटीएम के पास से गैस व ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, स्प्रे, प्लास और पेचकस तथा एक तमंचा बरामद किया है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
सीओ रुड़की बहादुर सिंह चौहान, इंस्पेक्टर राजेश शाह, अंकुर शर्मा, विनोद रावत, नरेंद्र सिंह, रणजीत खनेडा, विक्रांत, तेजपाल, भीम दत्त, प्रवीण, अनिल

