सोनिया गाँधी की श्वास नली तक पहुंचा संक्रमण,नाक से आया खून

गौरतलब है की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हुईं थीं और अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन अब उन्हें श्वास नली में गंभीर संक्रमण हो गए हैं। कोविड के बाद पिछले दिनों उनकी नाक में खून भी आया था। उनके स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को अहम जानकारिया दी हैं। 

आपको बतादें की पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा है कि सोनिया गांधी अभी भी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। उनके श्वास नली में संक्रमण और कोविड-19 के बाद की जटिलताओं का उपचार जारी है। वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष की निचली श्वास नली में ‘फंगल संक्रमण’ का पता चला है। उन्होंने कहा कि इस संक्रमण और कोविड-19 संक्रमण के बाद की जटिलताओं के मद्देनजर उनका उपचार चल रहा है।

23 जून को ईडी दफ्तर में पेशी-

नेशनल हेराल्ड से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस अध्यक्ष को नए सिरे से समन जारी कर 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *