संसद में प्रदर्शन के मास्टरमाइंड की माँ ने बताई सच्चाई, बोलीं कोर्ट जाएंगे

नई दिल्ली : गौरतलब है कि 13 दिसंबर को चार प्रदर्शनकारी सुरक्षा को भेदते संसद में प्रवेश करके कलर्ड स्मोक किया था और जमकर नारेबाजी की थी। अब इस मामलें में मास्टरमाइंड कहे जा रहे दरभंगा के अलीनगर थाना क्षेत्र निवासी ललित झा के लिए उनकी माँ की तरफ से सफाई पेश की गई है जिसमें उनके माता पिता दोनों का कहना है कि ‘वह ऐसा नहीं कर सकता है। वह निर्दोष है। उसने घर या बाहर में ऐसी कोई हरकत कभी नहीं की थी, जो ग़लत या संदिग्ध हो। वो कोचिंग में क्लास लेता था।

मां मंजुला झा ने बताया है कि ‘मेरा बेटा बहुत सीधा है। हमको गाड़ी में बैठा दिया और वह दिल्ली चला गया। उन्होंने बताया कि कोलकाता के बड़ा बाजार थाना के कहने पर निर्दोष लोगों अभीतक तीन बार ब्लड डोनेट तक कर चुका है। वह ऐसा नहीं कर सकता। हमको कुछ समझ मे नही आ रहा है। हम लोग कोर्ट में  न्याय की गुहार लगाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *