नई दिल्ली : केंद्र की अग्निपथ योजना के बाद देश में भारी बवाल हो रहा है। आज भी तीसरे दिन युवाओं का प्रदर्शन जारी है। आज शुक्रवार को भी बिहार में कई जगह पर युवा सड़क पर उतरकर इस योजना का विरोध कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार सुबह बलिया के रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की गई। इस बीच युवाओं के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने सेना भर्ती में ऊपरी उम्र सीमा को बढ़ा दिया है। इस साल के लिए 21 की बजाए 23 साल तक युवा अग्निपथ योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे हिंसक प्रदर्शन के बीच बेतिया में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर भी हमला हुआ है। घर पर पत्थर बरसाए गए हैं। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ। आपको बतादें, बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर हमला कर दिया। बेटे एएनआई को बताया कि बेतिया में उनके आवास पर हमला हुआ है। घर को काफी नुकसान पहुंचा है। रेणु देवी इस समय पटना में हैं।
अग्निपथ योजना पर तीसरे दिन बवाल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर सरकार की आलोचना की। उन्होंने लिखा, “अग्निपथ नौजवानों ने नकारा, कृषि कानून – किसानों ने नकारा, नोटबंदी – अर्थशास्त्रियों ने नकारा, GST – व्यापारियों ने नकारा।” देश की जनता क्या चाहती है, ये बात प्रधानमंत्री नहीं समझते। क्योंकि,उन्हें अपने ‘मित्रों’ की आवाज़ के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता।

