आज यूपी के गोरखपुर में पहुंचे हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद शनिवार दोपहर को पहुंचे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। जहाँ से वो सीधे गोरखपुर सर्किट हाउस के लिए निकल गए। वह शाम 4.45 बजे गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने वाले हैं।20 घंटों तक गोरखपुर में रहने के दौरान राष्ट्रपति गीता प्रेस के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे और गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद नौकायन पर भ्रमण करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए गीता प्रेस, गोरखनाथ मंदिर एवं नौकायन पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम कराए गए हैं। राष्ट्रपति का काफिला दोपहर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंच गया है। यहां वह विश्राम करेंगे और करीब 4.45 बजे गीता प्रेस के लिए रवाना होंगे। गीता प्रेस में होने वाले कार्यक्रम के मंच पर राष्ट्रपति, उनकी पत्नी, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति यहां मौजूद लोगों को 20 मिनट तक संबोधित भी करेंगे। शाम छह बजे तक यहां रहने के बाद गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना हो जाएंगे।

