सनकी दामाद ने सास को किया  लहूलुहान,पढ़िए मामला !

ऋषिकेश: ऋषिकेश में एक सनकी दामाद ने अपनी ही सास को लहूलुहान  कर डाला,जिसे देख लोग भौचक्के रह गए।दामाद सास को बहाने से बुलाकर अपने घर लाया और मुँह में कपड़ा ठूस कर उसे मारने लगा और लोहे की रॉड से जनकर सास की धुनाई की। गले में रस्सी डालकर दम घोंटने काभी प्रयास किया। सास किसी तरह मौके से बच निकली और पुलिस के पास जा पहुंची। पुलिस ने ससुर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और पशुलोक विस्थापित की गली नंबर 9 निवासी प्रभुनाथ में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका दामाद ओमप्रकाश पशुलोक विस्थापित की गली नंबर 2 में रहता है। दोपहर में दामाद उनकी दुकान पर आया। उसने बताया कि उनकी बेटी (आरोपी की पत्नी) जीने से गिर गई है अस्पताल ले जाने के लिए सास को साथ चलने को कहा।  और साथ ले गया जब ससुर दूकान बंद करके वहां  खुद भी पहुँच रहा था तो पत्नी (सास ) बदहवास और खून से लथपथ मिली। पत्नी ने बताया कि दामाद उन्हें झूठ बोलकर अपने घर ले गया था। पुलिस ने बताया है कि दामाद कुछ सनकी प्रवर्ती का है अब उसकी गिरफ्तारी होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *