गौरतलब है कि जम्मू के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में आतंकी हमले में प्रदेश का बेटा गौतम कुमार शहीद हुआ है। जिसका पार्थिव शरीर आज सोमवार को उत्तराखंड पहुंचा। पार्थिव शरीर को सेना के विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। बलिदानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया साथ ही सीएम धामी ने भी बलिदानी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक जताया।
साथ ही परिजनों को ढाढ़स भी बंधाया। इसके बाद बलिदानी के पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकॉप्टर से उनके घर रवाना किया गया। यहां विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने बलिदानी को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों की आंखें भर आईं। मां बेटे के पार्थिव शरीर को देखते ही बिलख पड़ी और गौतम की शादी होने वाली थी। जहां सर पर सेहरा सजना था उसकी जगह आज सोमवार को उसपर कफ़न का कपडा चढ़ा। पूरा परिवार बिलख रहा है।

