सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की भी तारीख का ऐलान हुआ है। आगामी 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। हेमकुंड साहिब प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा के साथ हुई बैठक में 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोलने का फैसला हुआ।प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव एसएस संधु से बैठक की और निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार के सहयोग से गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा इस साल हेमकुंड की यात्रा 20 मई से शुरू कर दी जाएगी। इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से सुरु हो रही है। देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार तैयारियों में जुटी है।22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।
हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तारीख हुई तय

