प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़ी,आंकड़ा 96 पहुंचा

देहरादून : प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी देखि गई है। बीते दिन मंगलवार को पांच जिलों में 45 लोग कोरोना संक्रमित पाए पाए गए हैं,इतना ही नहीं बल्कि सक्रिय मामलों की संख्या 96 जा पहुंची हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 35 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक़, 24 घंटे के भीतर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 45 मामले सामने आए हैं। 

इन सूची में देहरादून जिले में 35, नैनीताल में छह, हरिद्वार में दो, पिथौरागढ़ व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमित बढ़ने से सक्रिय मामलों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए सैंपल जांच बढ़ाने निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक प्रदेश में औसतन प्रतिदिन 300 से 400 के बीच सैंपलों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *