जोशीमठ में नज़र आई बड़ी समस्या,लोगों का डर से बुरा हाल 

जोशीमठ में भू-धंसाव से मनोहरबाग वार्ड के बाद अब वहां मारवाड़ी वार्ड के चुनार मोहल्ले में भी खंबो में झुकाव देखा जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में डर बैठ गया है। यहां जमीन दिनों दिन धंस रही है। झुकते खंभों से बिजली की सप्लाई भी हो रही है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। चुनार क्षेत्र में कई जगहों पर भू-धंसाव अधिक हो रहा है। यहां कई मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आई हैं। अब यहां बिजली के पोल भी लटके हुए होने के कारण समस्या खतरनाक होती जा रही है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय खंभों के टूटे होने की वजह से डर लगा हुआ है कि कोई अनहोनी न हो जाए। आम रास्तों के ऊपर भी करंटयुक्त तार लटक रहे हैं, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जाने में डर लग रहा है। स्थानीय निवासी जगमोहन सिंह नेगी ने शीघ्र विद्युत लाइन की मरम्मत करने की मांग की है और ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना का कहना है कि शीघ्र क्षेत्र में बिजली की लाइन का निरीक्षण किया जाएगा। और इसकी जहां जाह्न जरुरत होगी मरम्मत भी होगी।  बदरीनाथ हाईवे का सुधारीकरण कार्य शुरु कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *