BJP में शामिल हुए पूर्व सांसद,कर्नाटक चुनाव से पहले पार्टी झटका

नई दिल्ली : कर्नाटक चुनाव से पहले ही जनता दल पार्टी को बड़ा झटका झेलना पड़ गया है,मांड्या से पार्टी के पूर्व सांसद एलआर शिवराम गौड़ा ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ पकड़ा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। 
भाजपा जॉइन करने के बाद शिवराम गौड़ा ने कहा कि अगले दस दिन में बड़ी संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ेंगे। कर्नाटक की जनता सूबे में डबल इंजन वाली सरकार चाहती है। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *