भाजपा निलंबित विधायक टी राजा सिंह फिर से गिरफ्तार

हैदराबाद : निलंबित भाजपा नेता राजा सिंह को एक बार गिरफ्तारी के बाद जमानत होने के बाद आज गुरूवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि टी राजा ने पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनका जोरदार विरोध हो रहा था। इससे पहले टी राजा सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था और उसी दिन देर शाम उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। जमानत के बाद से ही हैदराबाद में बवाल मच गया। जमानत के विरोध में उग्र लोगों ने जगह जगह रातभर प्रदर्शन किया। इस बीच राजा सिंह के वकील को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

सोमवार रात से ही हैदराबाद में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। तब सिंह की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी, लेकिन गिरफ्तारी के बाद जमानत मिलने पर मंगलवार रात को भीड़ ने ‘गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा’ के नारे लगाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *