हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी मूवी ‘आदिपुरुष’ का रामनवमी के दिन नया पोस्टर रिलीज हुआ है। प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म एक बार फिर विवादों से घिर गई है। इस मूवी के नए पोस्टर ने दर्शकों के बीच अफरातफरी मचा दी है। इस नए पोस्टर से लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचा है। इसमें हिंदू के आराध्य भगवान राम को गलत तरीके से दिखाया है। अब इसे लेकर निर्देशक समेत फिल्म की स्टार कास्ट पर भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।
फिल्म ‘आदिपुरुष’ के निर्देशक ओम राउत को अपनी फिल्म को लेकर काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। सबसे पहले तो फिल्म के टीजर ने लोगों की भावनाओं को आहत किया था। वहीं, अब फिल्म के नए पोस्टर में भी हिंदू माइथोलॉजी के कैरेक्टर को गलत तरह से दिखाया है। अब इसी को लेकर सनातन धर्म के संत संजय दीनानाथ तिवारी ने मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में मुंबई हाईकोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है।
इस फिल्म के निर्देशक और स्टार कास्ट पर FIR दर्ज,भावना हुईं आहत

