बंगलूरू के कई स्कूलों को आज शुक्रवार सुबह ईमेल के माध्यम से स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में दावा किया गया कि स्कूल परिसर में विस्फोटक लगाए गए थे। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई जिसके बाद सभी स्कूलों में तलाशी अभियान चला लेकिन फिलहाल कोई भी संदिग्ध सामान नहीं पाया गया है। ख़बरों की माने तो, बंगलूरू के 44 निजी स्कूलों को धमकी भरा ईमेल रिसीव हुआ है। इस खबर के बाद अभिभावकों के लिए एक एडवाइजरी जारी हुई है। जिसमें है कि हम आज स्कूल में एक अप्रत्याशित स्थिति का सामना कर रहे हैं। स्कूल को अज्ञात स्रोतों से सुरक्षा संबंधी खतरे का सामना करना पड़ा रहा है। हम अपने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं, इसलिए हमने छात्रों को तुरंत तितर-बितर करने का फैसला किया है। कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा कि फिलहाल हमें 15 स्कूलों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। लों में सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि पुलिस अपना काम कर रही है अभिभावक न घवराए। मैंने पुलिस को स्कूलों का निरीक्षण करने और सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।
44 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खली कराए गए स्कूल

