जॉनसन एंड जॉनसन ने केस रफा दफा करने के लिए दिया ऑफर

अमेरिका की बड़ी और फेमस दवा बनाने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने सालों पुराने उन मुकदमों को रफा -दफा करने के लिए बीते दिन मंगलवार को 890 करोड़ अमेरिकी डॉलर (73,086 करोड़ रुपये) का सीधा ऑफर सामने पेश किया है। सामने आया था कि इस कंपनी के बेबी टैल्कम पाउडर से कैंसर हो जाता है। 

न्यूजर्सी में संचालित कंपनी में यह प्रस्तावित समझौता है, जिसपर अदालत से अनुमोदन लेना होगा। कंपनी ने कहा है कि कॉस्मेटिक टैल्क मुकदमेबाजी के चलते पैदा हुए सभी दावों का समान रूप से प्रभावी तरीके से निपटा देगा और  यदि इस समझौते को अदालत और ज्यादातर वादियों द्वारा अनुमोदित कर दिया जाता है, तो 890 करोड़ अमेरिकी डॉलर का यह भुगतान समूचे अमेरिका में अब तक के सबसे बड़े निपटारों में से एक होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *