लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव को राहत,जमानत मिली

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार की मुश्किलें पिछले लम्बे समय से कम होने का नाम नहीं ले रही हैं अब लालू यादव और राजद प्रमुख लालू यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राजद सांसद मीसा भारती को आज बुधवार राहत मिली है । दरअसल,दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उन सभी को जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में जमानत दे दी है।

 कोर्ट ने सभी को 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर इन सभी जमानत सुनाई है। आगामी सुनवाई 16 अक्टूबर है और इस बीच कोर्ट ने सीबीआई को मामले के सभी आरोपियों को आरोपपत्र की प्रति देने का भी निर्देश दिया है।
 
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राजद सुप्रीमो, उनकी पत्नी और बेटे तेजस्वी समेत अन्य सभी 17 आरोपियों को समन दिया था और कोर्ट कोई जारी किया था। अदालत ने सभी आरोपियों को चार अक्टूबर को हाजिर होने का निर्देश दिया था। मामले में लालू, राबड़ी और उनकी बेटी मीसा भारती जमानत पर हैं। मामले में पहले चार्जशीट में इन्हीं तीनों को आरोपी बनाया गया था। फिर सीबीआई ने एक नई चार्जशीट दाखिल कर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी आरोपी बना दिया। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर लगा आरोप है कि उनके नामपर उन संपत्तियों की रजिस्ट्री है, जिसे लालू यादव ने रेल मंत्री रहते नौकरी देने के बदले में लोगों से लिखवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *