जारी सप्ताह की शुरुआत से अब तक कारोबारी बाजार में गिरावट देखने को मिली लेकिन आज सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन निवेशकों की बल्ले बल्ले हो गई। आज शेयर बाजार ने निवेशकों को जमकर फायदा कराया। बीते कारोबारी दिन की गिरावट से उबरते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1534 अंक या 2.91 फीसदी की शानदार बढ़त लेते हुए 54,326 के स्तर पर बंद हुआ, अगर बात करें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 457 अंक या 2.89 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,266 के स्तर पर बंद हुआ है।
खबर है कि इससे पहले क्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स सूचकांक ने बीते दिन की जोरदार गिरावट से उबरते हुए 773 अंक या 1.46 फीसदी उछलकर 53,565 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 240 अंक या 1.52 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,050 के स्तर पर खुला था। बाजार खुलने के साथ लगभग 1547 शेयरों में तेजी, 257 शेयरों में गिरावट और 64 शेयरों में कोई डाल बदल नहीं हुई।गुरूवार को निवेशकों को 6.7 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी थी।

