नई दिल्ली : केंद्र सरकार की तरफ से करीब 1.08 करोड़ कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को इस होली पर बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते में इजाफा कर सकती है। बुधवार को केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर फैसला कर सकती है।केन्द्र सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 3 फीसदी का इजाफा कर सकती है. अगर केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा करती है तो केन्द्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।अगर बात बनती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में इजाफा हो सकता है।डीए में कितना होगा इजाफा: केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को अभी 31 फीसदी डीए मिलता है। अब अगर उनके डीए में 3 फीसदी का इजाफा होता है तो, उनका डीए बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा।
खबरों के अनुसार केन्द्र सरकार इस महीने डीए में इजाफे का ऐलान कर सकती है. अगर इस महीने डीए में इजाफा हो जाता है तो केन्द्रीय कर्मचारियों को इसी महीने से बढ़ी सैलरी मिल सकती है।यह प्रभाव एक जनवरी, 2022 से प्रभावी होगा। ऐसे में इस बात की संभावना जतायी जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च महीने में जनवरी और फरवरी के एरियर के साथ मार्च में बढ़ा हुआ वेतन मिल सकता है। अब अगर केन्द्र सरकार होली 2022 से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा कर देती है तो उनके उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 34 फीसदी हो जायेगा, इससे उनकी बेसिक सैलरी भी बढ़ जाएगी।

