नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी रोकना आरबीआई के हाथ में नहीं है। सीआईआई की बैठक में बोलते हुए आरबीआई के गवर्नर ने कहा कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी आगे की स्थिति पर निर्भर करेगा।
वहीं महंगाई पर बोलते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि महंगाई की स्थिति को लेकर लापरवाही नहीं बरती जा सकती है। महंगाई कम करने के लिए आरबीआई लगातार काम कर रहा है। शक्तिकांत दास ने कहा कि पिछले कुछ समय के आंकड़ों को देखा जाए तो महंगाई में कमी आई है लेकिन अभी भी इसे लेकर और काम करने की जरुरत है। महंगाई को कम करने के लिए भी आरबीआई प्रयासरत है । भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत का बैंकिंग सेक्टर मजूबत स्थिति में है। बाजार में लिक्विडिटी की कमी नहीं है। अमेरिकी बैंकिंग सेक्टर में भले ही उठापटक चल रही है। लेकिन भारत के बैंकों में चिंता की स्थिति नहीं है. वहीं रुपये पर बात करते हुए शक्तिकांत दास ने कहा कि इसे ग्लोबल करेंसी बनाना हमारा लक्ष्य नहीं है लेकिन आरबीआई इसपर लगातार काम कर रहा है। देश की जीडीपी पर बोलते हुए शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत की जीडीपी ग्रोथ में आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। मौजूदा साल 2022-23 के लिए जीडीपी पर आरबीआई का अनुमान 7 फीसदी का है। हालांकि इसके और भी ज्यादा रहने की संभावना है।
महंगाई को रोकने के लिए आरबीआई प्रयासरत : शक्तिकांत दास

