पूरे 25 घंटे बाद खुला था यमुनोत्री हाईवे,फिर क्यों हुआ बंद ?

गौरतलब है भूस्खलन की वजह से यमुनोत्री हाइवे बंद था जिसपर काम जारी था लेकिन बीते दिन हाइवे खुल गया था लेकिन फिर भूधंसाव से बंद हो गया है।  यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। करीब 250 से 300 वाहन यहां लगे हुए है लोग हटाहट हो रहे हैं। हाईवे को सुचारु करने में जुटी एनएच की टीम ने छोटे वाहनों को बमुश्किल निकाला, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी।  

आज शुक्रवार को हाईवे पर भूधंसाव के कारण यहां लगभग 7000 यात्री लम्बे समय से फस गए हैं। फंस गए।आखिर में प्रशासन ने लोगों से पहले गंगोत्री जाने की अपील की। घंटों यहां फंसे रहने के बाद कई यात्रियों ने गंगोत्री का रुख किया। वहीं स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए तीन दिन के लिए अब हाईवे को बंद कर दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *