पुलिस पर बन्दूक तानने वाले का भव्य स्वागत,वीडियो वायरल 

 नई दिल्ली : सभी जानते हैं कि साल 2020 में दिल्ली दंगों के दौरान एक पुलिस वाले पर बंदूक तानने वाला आरोपी शाहरुख पठान जब जेल से पैरोल छूटा तो घर पहुँचते  ही नज़ारा कुछ ऐसा था कि जैसे वह कोई जंग में फ़तेह होकर लौटा हो। जेल से छूटने के बाद उसका जिस तरह से स्वागत हुआ उसका वीडियो अब वायरल हुआ है।पुलिस ने इस वायरल वीडियो की बात को दिखाया है। इसके अलावा शाहरुख को पैरोल कितने समय के लिए मिली थी ,पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया है कि यह वीडियो 23 मई का है। इस दिन शाहरुख को पैरोल पर चार घंटे के लिए रिहाई मिली थी।सिर्फ चार घंटे के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आया शाहरुख पठान जब अपने इलाके में पहुंचा तो लोगों की भीड़ उसके स्वागत के टूट पड़ी। एक ओर जहां पुलिस उसके आगे चल रही थी वहीं उसके समर्थकों की भारी भीड़ उसके आगे पीछे उसे घेरे हुई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *