गौरतलब है कि बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और निखत की मुलाकात के मामले में चित्रकूट जेल के अधीक्षक अशोक कुमार सागर और जेलर संतोष कुमार को पुलिस ने गिरफ्त में लिया दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी हुई, दोनों को पुलिस जल्द जेल भेजेगी। दोनों पर जेल में अब्बास अंसारी और निखत को अनाधिकृत रूप से मिलाने का बड़ा आरोप लगा हुआ है। डिप्टी जेलर चंद्रकला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल में डाल चुकी है। आपको बतादें कि चित्रकूट जिला जेल में 10 फरवरी को डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने लखनऊ से मिली सूचना के आधार पर यहां छापेमारी की थी। बंदी विधायक अब्बास अंसारी से गैर कानूनी तरीके से मिलते हुए उनकी पत्नी निखत बानो व उसके चालक नियाज को पकड़ा था। निखत के पास से विदेशी मुद्रा समेत कई मोबाइल व अन्य सामग्री चीजे मिली थी।
11 फरवरी को दोनों को जेल भेजा गया और 17 फरवरी को दोनों को पुलिस ने रिमांड में लेलिया गया था। अब दोनों जेल में बंद हैं। बीती 20 फरवरी को मददगार सपा नेता फराज खान व दूसरे नवनीत सचान को 24 फरवरी को पुलिस ने पकड़कर लखनऊ जेल भेजा गया अब इसी मामले में जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर व कई वार्डर कुल 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है,ये सभी निलंबित कर दिए गए थे। ऐसे में अबतक इस मामले में कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

