पटना : बिहार में अपराध ने सभी हदे पार कर दी हैं .जिसके चलते अब अपराधी बेख़ौफ़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं इसी कड़ी में राजधानी पटना का जहां अज्ञात अपराधियों ने एक सब्जी विक्रेता की 16 साल की बेटी को गोली मार दी। खबर की मानें तो, बेउर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी मोहल्ला से छात्रा जब कोचिंग पढ़कर घर लौट रही थी उसी समय उसे गोली मारी गई। छात्रा के गले में गोली लगी जिसके बाद आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल लड़की का इलाज चल रहा है।मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
अपराध की हद : 16 साल की लड़की को खुले बाजार मारी गोली

