2030 तक भारत बनेगा हब,ड्रोन महोत्सव में बोले पीएम मोदी 

आज शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में दो दिवसीय ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का भी पूरा निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ने मौके पर कहा कि, मैं ड्रोन प्रदर्शनी से प्रभावित हूं। 2030 तक भारत ड्रोन हब बन जाएगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, जिन-जिन स्टॉल में मैं आज गया, वहां सभी लोग बहुत गर्व से कहते थे कि ये Make in India हैं।

इसके अलावा आज प्रधानमंत्री ने  आयोजन पर कहा, यह उत्सव सिर्फ ड्रोन का नहीं, यह नए भारत-नई गवर्नेंस का उत्सव है। ड्रोन टेक्नोलॉजी को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वो अद्भुत है। ये जो ऊर्जा नजर आ रही है, वो भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का प्रतिबिंब है। पीएम ने कहा, यह ऊर्जा भारत में रोजगार सृजन के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती है। दो दिवसीय इस महोत्सव में सरकारी अधिकारियों, विदेशी राजनयिकों, सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी कंपनियों और ड्रोन स्टार्टअप आदि सहित 1600 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *