अतीक की पत्नी शाइस्ता करेगी सरेंडर,गुड्डू मुस्लिम भी साथ में !

noida :प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद लगातार माफियाओं के होश उड़े हुए हैं ,और अतीक अशरफ की हत्या के बाद  अतीक की बीवी शाइस्ता भी लापता चल रही थीं लेकिन अब खबर है कि शाईस्ता शायद सरेंडर कर सकती है। इतना ही नहीं शाइस्ता के साथ ही गुड्डू मुस्लिम भी करेगा सरेंडर।  प्रदेश पुलिस शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम की जोरों से तलाश कर रही है। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम को 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद 15 अप्रैल को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर माफिया अतीक और अशरफ को तीन हमलावरों ने गोलियों बरसायीं और दोनों की मौत हो गई।  

बेटे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद भी शाइस्ता सामने नहीं आई। इसके बाद शौहर और देवर की हत्या के बाद आखिरी बार चेहरा भी देखने नहीं पहुंची। अब जानकारी मिल रही है कि अतीक का करीबी गुड्डू मुस्लिम शाइस्ता को बचाने में जोर दे रहा है। में जुटा है। दिल्ली और गुजरात में दोनों के होने की आशंका है जहाँ से टीम उन्हें लेकर प्रयागराज लाएगी। लेकिन इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *