पांच माह के बच्चे की कोरोना से मौत, प्रदेश में कोविड मामलों पर एक नज़र

हल्द्वानी : मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में पांच माह के बच्चे की जान कोरोना संक्रमण से हुई है। बच्चे की मौत नैनीताल में हुई है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ अरुण जोशी ने बताया है कि बच्चे को निमोनिया था औरशारीरिक दिक्कत बनी हुई थी। करीब सात माह बाद कोरोना से किसी की मौत सामने आई है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलें बढ़ते जा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को 141 लोग संक्रमित निकले और सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश की संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक है। अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 348 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की मानें तो, 24 घंटे के भीतर कुल 939 सैंपलों की जांच की गई। जबकि 141 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 

प्रदेश में कहा कितने मामलें-देहरादून जिले में 64, नैनीताल में 21, पौड़ी में 10, ऊधमसिंह नगर में 12, हरिद्वार में 9, चंपावत व अल्मोड़ा में 7-7, बागेश्वर में 6, चमोली व पिथौरागढ़ में 2-2, टिहरी जिले में 1 संक्रमित मिला है। 158 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *