यूपी और उत्तराखंड में जारी हुआ अलर्ट,जानिए अन्य राज्यों का हाल 

नई दिल्ली : मौसम ने ली अचानक करवट से भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र,यूपी और कई अन्य राज्यों में तबाही मच गई है। अब परेशानी का सबब बन गई है ये भीषण बारिश। जहां यूपी में जलभराव और हादसे की खबरें है वहीँ उत्तराखंड में और यूपी में भी आज और कल भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आज शुक्रवार और शनिवार के बीच इन दोनों राज्यों में कहीं कहीं बहुत भारी बारिश का अलर्ट हुआ है। इसके अलावा गुजरात और मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के चंबल संभाग और पश्चिमी हिस्से तथा राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक ओडिशा, महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और गोवा में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है, जबकि 17 सितंबर तक यूपी और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश है। 

दिल्ली  में भी भारी बारिश की आशंका –दिल्ली व एनसीआर में बीती रात अच्छी बारिश हुई। आज भी बारिश हो सकती है। अगले दो दिन तक यह सिलसिला बना रहने की संभावना है। 

लखनऊ में 12 वीं तक के स्कूल बंद –जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जिले में 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलो में अवकाश रखने का निर्देश जारी किया है। मानसून के ताजा दौर से यूपी में अल्प वर्षा की स्थिति थोड़ी सुधर सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात के शेष हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *