सीएम धामी ने कांग्रेस पर कसा तंज,कहा-जनरल रावत के अंतिम संस्कार पर कांग्रेस मना रहा था जश्न

देहरादून: उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज सीडीएस बिपिन रावत की आकस्मिक निधन पर कहा कि हमने अपना एक नायक खोया है। एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में 13 वीर योद्धा स्वर्गवासी हुई। जिसपर पूरा देश शोक व्यक्त कर रहा है। जनरल बिपिन रावत ने उत्तराखंड के लिए बहुत सपने देखे गए थे। उनका प्रदेश को आगे बढ़ाने का एक लक्ष्य था। 

प्रदेश सीएम ने धामी ने आज कहा कि जिस वक्त जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार हो रहा था, एक राजनैतिक दल के कार्यकर्ता महोत्सव मना रहे थे। सीएम ने कहा कि गोवा में इस दल का चुनावी कार्यक्रम हो रहा था। ऐसा लगता है वे लोग इस देश में उन लोगों का केवल शरीर रहता है, आत्मा कहीं और बसती है। ऐसे लोगों को देश से कोई लेना देना नहीं है। सीएम धामी ने ये बातें जन सुझाव रथों को रवाना करने के लिए आयोजित कार्यक्रम बोली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *