हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस की तरफ से बदमाशों को धरा गया है। बदमाशों को पकड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। आज मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच फिर मुठभेड़ हुई और फायरिंग के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आजकल सहारनपुर के समीपवर्ती गांव में उत्तराखंड के बुग्गावाला व भगवानपुर पुलिस गौकशी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। 
मंगलवार तड़के पुलिस को बदमाशों के वारदात की खबर लगी ,तत्काल पुलिस वहां पहुंची और घेराबंदी शुरू की बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी और दूसरे को भी कांबिंग के दौरान गोली लगी। रुड़की में हुई मुठभेड़ में फरार बदमाशों के तार भी इनसे जुड़े हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *