डोईवाला : बीते दिन सोमवार रात को को कोतवाली अंतर्गत दीपावली की रात हरिद्वार रोड स्थित एक कबाड़ स्टोर में अचानक आग लग गई लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया। घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड के वाहनों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। भानियावाला हरिद्वार रोड पर आमिर का कबाड़ी का स्टोर है। दिवाली की रात यहां भीषण आग लगी ।
बताया गया है कि आतिशबाजी के कारण स्टोर में आग लगी। स्टोर में रखे गत्ते में आग लगने से सारा माल जल गया। सभासद ईश्वर रौथान ने बताया कि सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी। फायर ब्रिगेड के वाहनों ने आग पर काबू पा लिया।

