ऋषिकेश : अच्छी खबर मिल रही है कि नगर निगम, नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला और नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में जो भी पर्यटक अब पहुंचेंगे,उन पर्यटक, तीर्थयात्री और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी सुविधा का एलान हुआ है। जिसके चलते एक सिटी एप तैयार होगा केंद्र सरकार से इस योजना के लिए 1600 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
योजना परवान चढ़ी तो इस एप से यात्री अपने स्थान के आसपास पार्किंग, शौचालय, मेडिकल, अस्पताल, प्याऊ, पुलिस चौकी, सरकारी कार्यालय, व्यापारिक संस्थान, गंगा घाट, मंदिर सहित अन्य तीर्थ स्थल आदि की पूरी जानकारी इकठ्ठा कर पाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि यात्री पार्किंग पर अपना वाहन पार्क कर इलेक्ट्रिक व्हीकल से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वित्त एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने एकीकृत अवस्थापना विकास परियोजना को भारत के आर्थिक कार्य मंत्रालय द्वारा 1600 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है।
बीते दिन बुधवार को विधायी मंत्री अग्रवाल ने एडिशनल प्रोग्राम डायरेक्टर उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलेपमेंट विनय मिश्रा के साथ मिलकर इस योजना पर बातचीत की गई थी। विनय मिश्रा ने बताया कि नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला और नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के लिए बनी परियोजना को भारत के आर्थिक कार्य मंत्रालय ने स्वीकृति दी है।

