कई दुकानों में तोड़फोड़ करने वाली महिला पर मुक़दमा दर्ज़

लखनऊ: गरीब कुम्‍हार के दीयों और माटी के खि‍लौनों को बेरहमी से तोड़ रही मह‍िला वीड‍ियो सोशल मीड‍िया में काफी वायरल हो चुका है। पुल‍िस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर ल‍िया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद लखनऊ पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि, महिला के इस कृत्य से लोगों में खासी नाराजगी भी है। गरीब के दीये तोड़ने की घटना से कई लोग गुस्‍से में हैं. वीड‍ियो यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाकों में शुमार गोमतीनगर के पत्रकारपुरम का है।
यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर के पत्रकारपुरम का एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया में काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक मह‍िला हाथ में वाइपर ल‍िये हुए है. वह अपने घर के सामने बने फुटपाथ पर दीये और म‍िट्टी के ख‍िलौने आद‍ि बेच रहे कुम्‍हार के सामान ताबड़तोड़ हमले कर तोड़ती जा रही है। इसमें उस कुम्‍हार की ओर से कोई व‍िरोध दर्ज नहीं क‍िया गया। आस-पास के लोग भी मह‍िला की इस हरकत को देखकर अचंभे में द‍िख रहे हैं। अब सोशल मीड‍िया में यह वीड‍ियो काफी वायरल हो गया है। लोग बड़ी संख्‍या में मह‍िला पर पुल‍िस‍िया कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मह‍िला ने कई कुम्‍हारों को नुकसान पहुंचाया है। मगर उसने ऐसा क्‍यों क‍िया, इस बात का अभी पता नहीं चल सका है।