ऋषिकेश एम्स से कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए एक ड्रोन दवाइयों के साथ उड़ाया गया जो कि कोटद्वार भाबर के इंडस्ट्रियल एरिया में एक पेड़ में ही फसा रह गया। आज सोमवार को 12 बजकर 50 मिनट पर दावा का पैकेट लेकर ड्रोन उड़ा था, जोकि ढाई बजे तक भी नहीं पहुँच सका। ड्रोन से दवा पहुंचाने के लिए ट्रायल फिलहाल फेल हो गया। ऋषिकेश एम्स से उड़ाया गया ड्रोन कोटद्वार से करीब 20 किलोमीटर पहले इंडस्ट्रियल एरिया में एक पेड़ पर फंस गया।
दवा लेकर जा रहा ड्रोन पेड़ में फसा, फेल हुआ ट्रायल

