ऋषिकेश : 3 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा पर मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र आदि प्रांतों के तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ी। अब तक 20 लाख 77 हजार तीर्थ यात्री उत्तराखंड चारधाम में पवित्र धामों के दर्शन कर चुके हैं।आपको बतादें कि श्री बदरी केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ इस बारे में कहा है कि तीन मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए थे। जहां गंगोत्री धाम में तीन लाख 73 हजार 789 तो वहीं यमुनोत्री धाम में दो लाख 83 हजार तीर्थ यात्री दर्शन हो चुके हैं। छह मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे। यहां अब तक सात लाख 14 हजार 61 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। आठ मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। यहां अब तक सात लाख 19 हजार 599 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। हेमकुंड साहब के अब तक 88 हजार 999 श्रद्धालु ने दर्शन किए है। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य होने के कारण तीर्थ यात्रियों की भीड़ उमड़ी।
3 मई से हुई यात्रा शुरू,अब तक 20 लाख 77 हजार तीर्थ यात्री पहुंचे चारधाम

