दिल्ली में स्कूल-कालेज अगले आदेश तक बंद,रात्रि कर्फ्यू भी लागू

नई दिल्ली: सभी राज्यों में कोरोना और नए वैरिएंट ओमीक्रॉन का खतरा बढ़ता ही जा रहा है ,इसी लिए इसके बचाव को देखते हुए  बढ़ते मामलों के मद्देनज़र आज दिल्ली में यलो अलर्ट किया गया है जिसके बाद आदेश  है कि आज से अब स्कूल कालेज भी बंद किए जाएंगें। ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने बैठक में ये फैसला लिया है। बैठक के बाद ये ऐलान किया कि ग्रेप लागू किया जा रहा है। ग्रेप लागू किए जाने के तहत पहला स्टेज ही यलो अलर्ट का होता है। इसके तहत तमाम चीजों पर पाबंदियां लागू हो जाती है।

दिल्ली में इस अलेर्ट को चार रंगों में डिवाइड किया है। अगर आने वाले समय में स्थिति ख़राब हुई तो  यलो, आरेंज और रेड अलर्ट जारी कर दिया जाएगा। अभी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट जारी होने पर पूरी तरह से लाकडाउन लगा दिया जाता है। फिलहाल अभी ऐसे हालात नहीं दिख रहे हैं। यलो अलर्ट लागू हो जाने के बाद दुकानें और माल सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगे, वह आड-इवेन के आधार पर खुल सकेंगे। साप्ताहिक बाजार एक जोन में केवल एक ही खुलेगा

रात्री कर्फ्यू भी जारी –येलो अलर्ट के अलावा राज्य में रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। इसके अलावा शहर के रेस्तरां 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह 8 से रात 10 बजे तक खुलेंगे। बार 50 फीसदी क्षमता के साथ दोपहर 12 से रात 10 बजे तक खुलेंगे। होटल खुल सकेंगे। सिनेमा हॉल,मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हाल, स्पा, जिम व एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे बार्बर शॉप और सैलून खुल सकेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *